लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: साइबर सिटी गुरुग्राम के राजीव नगर इलाके में 8 साल की मासूम से अपहरण के बाद रेप की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है । दरअसल पीड़ित बच्ची के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी । जिसके बाद पुलिस बच्ची को ढूंढने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है ।
जानकारी के मुताबिक बच्ची को टॉफी का लालच देकर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया । फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है । पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।


