लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: फरीदकोट के गांव चहल के किसान गुरदेव सिंह ने कर्ज के चलते खुद को फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली है। गौरतलब है कि गुरदेव सिंह महान फ्रीडम फाइटर उधम सिंह के पोते थे।
कैप्टन सरकार की कर्जा माफी की स्कीम में अपना नाम ना आने के कारण वो काफी परेशान थे। जिस कारण उन्होने ये कदम उठा लिया। कहा जा रहा है कि मृतक किसान पर करीब 20 लाख रूपए का कर्जा था। आपको बता दें कि कैप्टन सरकार की कर्जा माफी की स्कीम के बाद भी किसान खुदकुशी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
पंजाब सरकार यदि महान उधम सिंह के पोते को कर्ज से मुक्त नहीं कर पाई तो वो किसानों का साथ कैसे निभा पाएगी। इस स्कीम को लेकर विपक्ष का कहना है कि कैप्टन सरकार छोटे और सीमांत किसानों को कर्जा माफी की स्कीम से वंचित रख रही है। देश के महान शहीद के पोते की खुदकुशी के बाद ऐसा लग भी रहा है कि कैप्टन सरकार गिने चुने किसानों का कर्जा माफ कर रही है या वो भी नहीं।


