लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज 75 वां जन्मदिन है ।’29 दिसम्बर 1942 को जन्में राजेश खन्ना अपने माता पिता के साथ भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान से आकर अमृतसर में बस गये थे |
काका’ के नाम से मशहूर एक्टर राजेश खन्ना बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फिल्मों और एक्टिंग के रुप में दी हुई उनकी विरासत आज भी हमारे साथ कायम है सभी के लिए मार्गदर्शन का काम कर रही है।
एक्टिंग में अपने अलग स्टाइल के लिए मशहूर राजेश खन्ना ने ना सिर्फ फिल्म निर्देशकों और अपने फैंस के दिल पर राज किया बल्कि हीरोइनें भी उनकी दीवानी रहीं।उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए लेकिन एक रोमांटिक हीरो के रूप में उन्हें ज्यादा पसंद किया गया। उनकी आंख झपकाने और गर्दन टेढ़ी करने की अदा के लोग दीवाने हो गए। वे नई दिल्ली लोक सभा सीट से पाँच तक कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे। बाद में उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया।
सुपरस्टार राजेश खन्ना का 75वां जन्मदिन
यादों में आज भी जिंदा काका और उनके गीत
आज बेटी ट्विंक्ल खन्ना का भी जन्मदिन



