लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: अब फेसबुक भी नया अकाउंट खोलने से पहले यूजर से आधार की मांग करेगा। फेसबुक एक ऐसा फीचर टेस्ट कर रहा है जिसमें नया अकाउंट खोलने के लिए आपको आधार कार्ड पर लिखा नाम बताना होगा। फेसबुक का कहना है कि अपना आधार वाला नाम डालेंने पर आपके दोस्त आपको आसानी से खोज सकेंगे | फेसबुक ने बताया कि नया अकाउंट खोलने वाले सभी लोगों को ऐसा नोटिफिकेशन नहीं दिखेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कुछ यूजर्स को ही दिखेगा। फेसबुक ने साफ किया है कि ये प्रक्रिया पूरी तरह वैकल्पिक होगी। फेसबुक के मुताबिक, इस कदम से वो ज्यादातर लोगों को अकाउंट में अपना असली नाम यूज करने के लिए बढ़ावा देना चाहता है। माना जा रहा है कि इस फीचर से फेसबुक फेक आईडी के जाल को भी रोकना चाहता है | आधार जानकारी मांगने वाली फेसबुक पहली कंपनी नहीं है। कुछ हफ्तों पहले ऑनलाइन रिटेलर ऐमजॉन इंडिया ने भी कस्टमर्स से अपने आधार नंबर अपलोड करने को कहा था जिससे खोए हुए ऑर्डर को सही पते पर पहुंचाया जा सके।
अब फेसबुक भी होगा आधार कार्ड से लिंक
फेक अकाउंट पर लगेगी लगाम
फेसबुक पर आधार कार्ड पर लिखे नाम से बनेगी आईडी
फेसबुक पर 27 करोड़ से ज्यादा फेक अकाउंट

