लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: मुंबई के कमला मिल्स में भीष्ण आग के लग जाने के कारण काफी जानमाल का नुकसान हुआ है। आग इतनी भयानक थी कि मौके पर 15 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में 15 लोग जख्मी हो गए है।
कहा जा रहा है कि हादसे में मरे लोगो में 12 महिलाएं थी। जानकारी अनुसार आग सबसे पहले मोजो रेस्टोरेंट की तीसरी मंजिल में लगी थी।
इसके बाद आग फैलकर साथ के तीन रेस्टोरेंट में लग गई। रेस्टोरेंट में आग बुझाने के यंत्र नहीं थे। जिस कारण आग ने भयानक रूप ले लिया। फिलहाल काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
आग लगने पर रेस्तरां मैनेजमेन्ट के लोग फरार हो गए है। पुलिस ने मोजो रेस्टोरेंट के मालिक के साथ साथ 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई।
अब तक की जांच के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों के प्रति राष्ट्रपति ने शोक संवेदना जताई है।




