शहीद हुए भगत सिंह को नही मिला ‘शहीद’ का दर्जा-

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: इंडियन नेशनल लोकदल के एक सदस्य राम कुमार कश्यप ने सरदार भगत सिंह को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की है।…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: इंडियन नेशनल लोकदल के एक सदस्य राम कुमार कश्यप ने सरदार भगत सिंह को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की है।

Bhagat Singh

उन्होने कहा कि सरदार भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है फिर भी उनको शहीद का दर्जा नहीं दिया गया है। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि देश की आजादी के लिए कही विद्रोह भड़क ना जाए इसलिए अंग्रेजों ने उनको रातों रात फांसी पर चढा दिया था।

Bhagat Singh

भगत सिंह के साथ-साथ फांसी पर चढ़ने वाले सुखदेव सिंह और राजगुरू को भी शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान में भगत सिंह को शहीद का दर्जा दे दिया गया है।

Bhagat Singh rajguru sukhdev

इस मुद्दे को तब उठाया गया जब केंद्रीय गृह मंत्रालय से कानून और संविधान के मुताबिक शहीद शब्द का अर्थ और व्यापक परिभाषा को मांगा गया था।

Bhagat-Singh-Rajguru-Sukhdev

हाल ही में रक्षा और गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सूचना आयोग को ये जानकारी दी थी कि सेना और पुलिस के लिए शहीद जैसा कोई शब्द ही नहीं है और उनके लिए बैटल कैजुअल्टी’ या ‘ऑपरेशन कैजुअल्टी’ का ही उपयोग किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *