लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंचकूला में हुए दंगों की लेकर मुकेश मल्होत्रा की एस.आई.टी. की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है।
देशद्रोह मामले में दर्ज एफ आई आर 345 के तहत पंचकूला दंगो के दो डेरा प्रेमियों राजकुमार और रणबीर सिंह को गिरफ्तार किया है।
जिसके बाद दोनो आरोपियों को सेशन कोर्ट पंचकूला में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनो को एक दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने राजकुमार को कैथल से औऱ रणबीर सिंह को पानीपत से गिरफ्तार किया है।
अब पुलिस दंगो को लेकर आरोपियों से पूछताछ करेगी। पुलिस को दोनो आरोपियों से बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।




