लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: वहीं सांसद भगवंत मान ने पंजाब की स्कूली शिक्षा से जुड़ा मुद्दा लोकसभा में उठाया । उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति बिल्कूल भी सही नहीं है ।
पठानकोट
पंजाब सरकार ने भले ही प्रदेश में प्री-प्राइमरी स्कूल की शुरुआत कर दी है और प्री प्राइमरी क्लास को लेकर बड़ी बड़ी बाते भी कर ली है। लेकिन क्या सच में कैप्टन सरकार जिस तरह से बाते करती है जमीनी हकिकत में सरकारी स्कूल वैसे हैं। मिशन स्कूल को लेकर सोमवार लोकसभा में भी चर्चा की गई। जिसमें आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने स्कूलों के हालात को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया। इसी कड़ी में आज हम विशेष में आपको पंजाब के सरकारी स्कूलों की हकिक़त बयां करेंगे। कि पंजाब के स्कूलों में छात्रों के लिए कैसी व्यवस्था है।
मानसा
बात मानसा ज़िले के सरकारी स्कूलों की । लंबे समय से यहां के स्कूलों में मुख्याध्यापक और अध्यापकों की कमी बनी हुई है। शिक्षा विभाग की लापरवाही जहाँ गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है वहीं कई स्कूलों में अध्यापकों की तैनाती नामात्र होने के कारण इस जिले के बच्चों का भविष्य दाव पर लगा हुआ है।
संगरुर
और अब बात मिड डे मिल की । आपको बता दें कि पंजाब के बहुत से स्कूलों में मिड डे मिल स्कीम की खस्ता हालत में हैं | पंजाब के बहुत से स्कूलों में बच्चों को दोपहर का खाना नहीं मिल रहा। संगरूर जिले के कई स्कूलों में तो ये योजना पिछले कई हफ्तों से बंद पडी है। मिड-डे मिल स्कीम फेल !
श्री फतेहगढ़ साहिब
स्कूल में टीचर्स की कमी, छात्रों की वर्दी और मिड डे मील के बारे में आप सरकार के वादों के देख चुके हैं। अब हम आपको स्कूल ईमारत के बारे में दिखाएं। जब आप सूबह अपने बच्चे को बड़े प्यार से स्कूल भेजते है, और जब आपके बच्चे स्कूल में पढ़ रहे होते है, तो उनके सिर पर क्या आफत होती है।
अब हम आपको वो तस्वीरें दिखाएंगे जिसे देखकर शायद आप भी कहने लगें बाप रे बाप जी हां, मलोट में छात्र हर रोज मौत का सफर करते हैं।
Watch Video
https://youtu.be/roEfOzi9-Is

