ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी ने दिल्ली में गुरुवार को साइबरस्पेस पर हो रही पांचवी ग्लोबल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। नई दिल्ली में दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पीएम ने टेक्नोलॉजी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसकी मदद से वसुधैव कुटुंबकम की भारतीय परंपरा सच हो गई है और अब दुनिया एक परिवार जैसी है।
जनधन अकाउंट, आधार कार्ड से भ्रष्टाचार में आई कमी
मोदी ने कहा कि जनधन अकाउंट, आधार कार्ड और मोबाइल फोन की वजह से भ्रष्टाचार को कम करने और पारदर्शिता लाने में मदद मिली है। नई दिल्ली में हो रहा ये कार्यक्रम दो दिन चलेगा। इसमें प्रमुख मंत्रियों के साथ-साथ देश-विदेश के बड़े व्यापारी शामिल होंगे। इसमें तकनीक के क्षेत्र से जुड़े मामलों पर बातचीत होनी है।
कॉन्फ्रेस में कई देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
फ्रांस, नीदरलैंड, इजरायल, मेक्सिको और यूके के मंत्री भी इसमें हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में हौलीन झाओ, मुकेश अंबानी , सुनील भारती मित्तल (फाउंडर एंड चेयरमैन के साथ-साथ और प्रमुख व्यवसायी अपनी बात कहेंगे।

