खरड़ में जस्सी जसराज पर जानलेवा हमला, जस्सी ने कांग्रेसी पार्षद पर लगाया आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी फिल्मों तथा गानों से नाम कमाने वाले जस्सी जसराज पर कातिलाना हमला हुआ। उन्होने इस हमले का आरोप खरड़ के एक कांग्रेसी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी फिल्मों तथा गानों से नाम कमाने वाले जस्सी जसराज पर कातिलाना हमला हुआ। उन्होने इस हमले का आरोप खरड़ के एक कांग्रेसी पार्षद,बिल्डर तथा उसके साथियों पर लगाया है।

jassi jasraj

जानकारी अनुसार जब जसराज अपने दोस्त को घर छोड़कर आ रहे थे कि तभी दो तीन लोगो उनके पास आए और डंडे और हथियारों के साथ उन पर हमला कर दिया था।

jassi jasraj

जिस कारण उनकी कार का पिछला शीशा टूट गया और बड़ी मुश्किल से जस्सी अपनी जान बचा कर भागे। इस हमले पर जस्सी जसराज का कहना है कि उन्होने कांग्रेसी पार्षद बिल्डर तथा उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था,

jassi jasraj

जिस कारण कांग्रेसी पार्षद ने ही उन पर ये हमला करवाया है। दूसरी तरफ उन्होने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो आरोपी को गिरफ्तार नही कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *