ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधुम्न हत्या के मामले में आरोपी बस कंडक्टर अशोक इस वक्त घर पर है ।जहां वो अंदरूनी चोटें होने के चलते बीमार है । फिलहाल डाक्टर के मुताबिक अशोक की हालत काफी खराब है ।
ज्यादा टॉर्चर करने से अशोक की हालत बिगड़ी – महेश
दूसरी ओर अशोक के जमानती महेश राघव ने बताया कि – गुरुग्राम पुलिस ने आरोप कबूलने के लिए अशोक काफी यातनाएं दी थी ।जिसके चलते अशोक की ऐसी हालत हुई ।महेश ने बताया कि- पुलिस ने अशोक को बिजली के झटके दिये साथ ही उल्टा भी लटकाया था ।

