करणी सेना की धमकी- काटेंगे दीपिका पादुकोण की शूर्पणखा की तरह नाक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिल्म “पद्मावती” को लेकर विवाद बढता ही जा रहा है । राजपूत समाज सहित विभिन्न संगठनों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिल्म “पद्मावती” को लेकर विवाद बढता ही जा रहा है । राजपूत समाज सहित विभिन्न संगठनों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बीच करणी सेना की ओर से दीपिका पादुकोण को नई धमकी दी गई है ।

deepika padukone

फिल्म “पद्मावती” में रानी पद्मनी का किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण को  राजस्थान करणी सेना के प्रदेश महिपाल सिंह मकराना ने धमकी दी है।

Shri Rajput Karni Sena

उन्होने कहा कि वे अपनी हद में रहे नहीं तो उनकी नाक भी शूर्पणखा की तरह काट दी जाएगी। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि रामायण में लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी थी और अब दीपिका पादुकोण की नाक करणी सेना के कार्यकर्ता काटेंगे।

Shri Rajput Karni Sena

उन्होंने एक बयान में कहा कि दीपिका की नाक काटने के साथ ही भंसाली  को एक बार फिर सबक सिखाने की जरुरत है। बता दें कि पहले जयपुर के आमेर महल में भंसाली फिल्म को शूटिंग के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं का आक्रोश का सामना कर चुके है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *