ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली में लूट की वारदातें बढ़ती जा रही है। ताजा मामला दिल्ली के कंझावला इलाके से आया है जहां लूटरो ने एटीएम लूटने की कोशिश की।
बता दें कि कैशवैन एटीएम में कैश डालने आई थी इस दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर कैश से भरा बैग छीनने की कोशिश की।
वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड और कैशवैन स्टाफ की सूझबूझ से लूट की ये कोशिश तो नाकाम हो गई लेकिन बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी। इतना ही नहीं गार्ड से बंदूक छीनकर भी फरार हो गए। लूट की ये नाकाम कोशिश सीसीटीवी में कैद हो गई। दिल्ली पुलिस द्धारा इस मामले पर कारवाई की जा रही है।


