ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपने गानों से फेम पाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने वाली ढिंचैक पूजा ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है.। बिग बॉस घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वालीं ढिंचैक पूजा को भले ही दो हफ्तों में शो से बाहर जाना पड़ा था, लेकिन इसके बाद भी पूजा के गुड लक ने उनका साथ नहीं छोड़ा है।
बता दें कि ढिंचैक पूजा ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में नजर आने वाली है। बता दें कि इस शो में हर बार दो नए मेहमानों को बुलाया जाएगा और दोनों एक दूसरे पर खुलकर रैप के जरिए वार करेंगे और एक दूसरे का खुलकर मजाक उड़ाएंगे।
मजाक से हार कर जो सबसे पहले अपना माइक ड्रॉप कर देगा, उसकी हार हो जाएगी। इस शो में पूजा के साथ दीपिका कक्कड़, आदित्य नारायण, रवि दुबे और मौनी रॉय नजर भी आने वाले हैं।


