ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों पर नौकरी जाने की तलवार लटक रही है। बता दें कि बैंक ने पिछले छह माह में अपने दस हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। इसके इलावा बैंक ने नौकरी देने में भी कटौती कर दी है।
बता दें कि इसका कारण यह है कि बैंक ने पिछले छह माह में एसोसिएट बैकों और भारतीय महिला बैंक का अपने में विलय किया था जिस कारण इन बैंको की काफी ब्रांचों का विलय हो गया और कर्मचारी काफी ज्यादा संख्या में हो गए थे।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इसी साल एक अप्रैल को स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक का विलय लागू हुआ है। विलय के बाद स्टेट बैंक की देशभर में कुल शाखाओं में 6,847 की बढ़ोतरी हुई है और इनकी संख्या बढ़कर 23,423 तक पहुंच गई है।
बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च 2017 के दौरान उसके कर्मचारियों की कुल संख्या 2,79,803 थी और सितंबर अंत में यह संख्या घटकर 2,69,219 रह गई है।



