ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर कांग्रेस ने देश भर में भले ही काला दिवस मनाया हो, लेकिन बीजेपी इसे देश के आर्थिक इतिहास के क्रांतिकारी परिवर्तन की वर्षगांठ बताते नहीं थक रहे हैं। हरियाणा के वित्त मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता कैप्टन अभिमन्यु ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और नोटबंदी को लेकर हरियाणा सरकार के प्रयासों के बारे में बताया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नोटबंदी को लेकर मंत्रियों, बुद्धिजीवियों, सेवा निवृत जजों और अधिकारियों की मीटिंग लेकर नोटबंदी के प्रभावों की समीक्षा की है।
हरियाणा के वित्त मंत्री का कहना है कि 86 प्रतिशत हिस्सा एकमत से नोटबंदी के पक्ष में था | जिसका मानना था कि देश की अर्थव्यवस्था को रिफॉर्मिंग की तरफ ले जाना एक बड़ा साहसी कदम था। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आज नोटबंदी को एक वर्ष हो चुका है | पूरा देश इसे काला धन विरोधी दिवस के रूप में मना रहा है | उन्होंने कांग्रेस द्वारा आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाने पर हैरानी जताई। अभिमन्यु ने कहा कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दर्द की अभिव्यक्ति है।
हरियाणा के वित्त मंत्री ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति पूरी श्रद्धा दिखाते हुए दबाव में आकर बयान देने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह को 10 साल प्रधानमंत्री बने रहने के बदले निचले स्तर पर उतर कर बयान देना पड़ रहा है। 2 ज़ी घोटाला, कोयला घोटाला, सीडब्लूज़ी घोटाले का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने पूछा कि ये घोटाले लूट थे या कि नोटबंदी?
मनोहर लाल कैबिनेट के वित्त मंत्री ने इसे लेकर पूर्व प्रधानमंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि प्रमुख विपक्षी दल को देश के हित में लिये गये फैसलों के साथ खड़ा होना चाहिए। किसी फैसले में कोई कमी है तो उस पर राय देनी चाहिए।
वित्त मंत्री ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि अगर उन्हें ज़ीएसटी में कोई कमी दिखती थी तो पहले क्यों नहीं बोले या किसी ने उन्हें इसके बारे में क्यों नहीं बताया? हालांकि वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि कोई भी व्यक्ति राज्य की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण हो सकता है | बशर्ते कि देश या राज्यहित में लिये गये फैसले की समीक्षा करे और उसपर सही राय दे।
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सवा सौ करोड़ भारतीयों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काले धन पर प्रचंड प्रहार करने की इच्छा पर बल दिया है। साथ ही नोटबंदी के फैसले ने भारतीय अर्थव्यवस्था में चल रही नॉन फॉर्मल इकॉनोमी को फॉर्मल इकॉनोमी में बदलने का काम किया है। कैप्टन ने बताया कि इससे 26 फीसदी करदाताओं की संख्या बढ़ी है, जबकि करीब सवा करोड़ लोग प्रोविडेंट फण्ड के दायरे में आ गए हैं।
Watch Video
