350 साल, गुरु दे नाल…

Online Desk: यमुनानगर सिखों के दसवें और अंतिम गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश उत्सव देश भर में पूरी श्रद्धा और उत्साह के…

Online Desk: यमुनानगर सिखों के दसवें और अंतिम गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश उत्सव देश भर में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पिछले दिनों पंजाब में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। पंजाब के सुलतानपुर लोधी में भव्य कार्यक्रम हुआ। लाखों संगतों ने बेरी साहिब के दर्शन किये। हरियाणा सरकार ने इसी साल प्रकाश पर्व पर विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

shri guru gobind singh sahib 350th

12 फरवरी से करनाल से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी शुरुआत की थी। नौ महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सिखों के गुरु को याद करते हुए हरियाणा सरकार बड़े स्तर पर गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर भव्य कार्यक्रम करने जा रही है। करनाल से शुरु हुआ ये कार्यक्रम यमुनानगर में संपन्न होने वाला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों की आने की संभावना के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन तैयारियों को मुकम्मल करने में जुटा है।

manohar lal1

समागम में आने वाली संगतों को भी किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसका खासा ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारी समागम स्थल पर लगातार नज़र बनाये हुए हैं। डीडीपीओ गगन दीप सिंह का कहना है कि संगतों के आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाये गए हैं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। आने वाली संगत को भजन कीर्तन के साथ रागी जत्थे अपनी वाणी से निहाल करेंगे। प्रशासन की ओर से भी खाने-पीने के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए जाएंगे। यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया की मानें तो संगतों की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता पुलिस बल तैनात किया गया है। बुधवार को उन्होंने खुद भी कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और बड़े पंडाल को देखते हुए कितनी फोर्स लगानी होगी, इसका आकलन किया। पंजाब-हरियाणा के प्रोमिनेंट न्यूज चैनल लिविंग इंडिया न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आने वालों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया ने कहा कि लाखों संगतों के आने की संभावना के मद्दनेजर प्रशासन पुख्ता इंतजाम करने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *