नोटबंदी से देश का नाश : जयहिंद

Online Desk:  नोट बंदी के नाम 8 लाख करोड़ का घोटाला: जयहिंद * 2 हजार के नोट से 2000 गुना भ्रष्टाचार बढ़ा: जयहिंद * नोट…

Online Desk:  नोट बंदी के नाम 8 लाख करोड़ का घोटाला: जयहिंद

    • * 2 हजार के नोट से 2000 गुना भ्रष्टाचार बढ़ा: जयहिंद
    • * नोट बंदी के दौरान 15 लाख लोगो की नौकरी गई : जयहिंद
  •  notebandi 13
    • आज रोहतक में नोट बंदी के 1 साल पुर होने पर आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रेस वार्ता की और पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज आम आदमी पार्टी नोट बंदी के 1 साल पुर होने पर 8 -10 नवम्बर तक प्रदेश के सभी जिलो में “धोखा दिवस” मना रही क्योकि नोट बंदी के नाम पर मोदी जी ने देश की जनता के साथ धोखा किया है, उन्होंने आम जनता के पैसे से बडे– बड़े उद्योगपतियों के कर्जे माफ़ कर दिए, और जनता लाइन में लगी रही और महगाई आसमान छु रही है |
    • जयहिंद ने कहा कि नोट बंदी के नाम 8 लाख करोड़ का घोटाला किया है , जो इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला होगा| नोट बंदी में मजदूरों के पास खाने तक के पैसे नही थे | गृहणी के रसोई में खाना बनाने के लिए उसके पासा कुछ नही था | सरकार ने सिर्फ ऑनलाइन कंपनियों को फायदा पहुचाया है नोट बंदी के दौरान बैंकों ने ही घोटाले कर डाले थे | जयहिंद ने कहा कि 2 हजार के नोट से 2000 गुना भ्रष्टाचार बढ़ा है ऐसा कोनसा सरकारी विभाग है जहाँ भ्रष्टाचार नही है, नोटबंदी के दौरान कहा गया था कि नोट में चिप है तो बताये कहा है वो चिप ?
    • जयहिंद ने कहा कि मोदी जी ने नोट बंदी का मुख्य मुद्दा काला- धन बताया था बताये की कहाँ है, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, नकली नोट देश में सब ज्यो के त्यों है और देश को दीमक की तरह खोखला कर रहे है आम आदमी के पैसे को काला – धन माना गया , बीजेपी के नेता नए नोटों के साथ पकड़े गये
  • notebandi 11
    • जयहिंद ने मोदी जी से नोटबंदी पर सवाल किये की –
    •  नोट बंदी के दौरान 15 लाख लोगो को नौकरी से हाथ धोना पडा था बताये कौन उनके घर परिवार का भरण-पोषण करेगा ?
    •  200 के करीब लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी कौन है उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ?
    •  40 % व्यापर का नुकसान हुआ , कौन करेगा भरपाई ?
    •  किसान की फसल की पैदावार का 50 % नही बिक पाया था , क्या हरियाणा के किसानो के कर्ज माफ़ करेगी सरकार
    •  कृषि विकास दर 7% से 2.34 % पर आ गई – क्या यही विकास है मोदी जी ?
    •  छोटे व्यापारियो के धंधे ठप्प हो गये – कौन है जिम्मेदार बताये ?
    •  GDP ग्रोथ अब तक के सबसे निचले स्तर 5.7 % तक आ गई , बताये कैसे ?
    •  हाउसिंग के नये प्रोजेक्ट में 61% की कमी आई ,
    •  होटल , रेस्टोरेंट के बिजनेस में 50% तक की कमी आई , कौन करेगा ये कमी पूरी ?
    •  सोने के बाज़ार में 35 % तक की गिरावट आई , व्यापारियों के नुकसान की भरपाई कोन करेगा
    •  99 % पैसा वापिस आया तो मोदी जी बताये की कहाँ है काला धन क्या आम जनता का पैसा काला धन है ?
    •  RBI आज तक नही बता पाया की कितनी नकदी आई और कितने नकली नोट आये ?
    •  प्रधानमंत्री जी ने कहा था की 3 लाख करोड़ काला धन आएगा बताये की कहाँ है ?
    •  अमित शाह के बेटे की कम्पनी 50 हजार से 80 करोड़ की बन गई बताये की कोनसे फोर्मुले से 16 गुना बढ़ी जबकि अर्थव्यवस्था गिर रही है
    •  पैराडाइज पेपर, पनामा पेपर वालो ( मोदी जी के खास नेता ,अभिनेताओं, उद्योगपति) के पास है काला धन क्या मोदी जी करेंगे उन पर कार्यवाही ?
    •  हरियाणा में 17 गावों को पूरी तरह कैशलेस बताया गया जो पूरी तरह से झूठ है, हरियाणा मुख्यमंत्री द्वारा गोद लिए गाव काछवा, कयोड्क में सब कुछ कैश में लेनदेन होता है ,
    •  35 हजार POS (पॉइंट ऑफ़ सेल ) मशीने दी गई जिसमे से 50% बंद पड़ी है
    •  बैंको में जमा 2.50 लाख करोड़ के पैसे से बड़े उद्योग-पतियों को कर
       8 लाख करोड़ का घोटाला इतिहास का सबसे का बडा घोटाला, उद्योगपतियों के काले धन को सफेद किया किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *