लुधियाना: चोरों का आतंक लगातार जारी, 7 तोला सोना 5 लाख की नकदी लेकर फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में आए दिन चोरी और लूटपाट के मामले सामने आते रहते हैं | ऐसा ही एक मामला प्रोफेसर कॉलोनी में सामने आया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में आए दिन चोरी और लूटपाट के मामले सामने आते रहते हैं | ऐसा ही एक मामला प्रोफेसर कॉलोनी में सामने आया जहां चोरों ने 5 लाख के करीब गहने और नगदी पर हाथ साफ कर लिया | जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि उसके बच्चे बेंगलुरु में पढ़ते हैं और उनके एग्जाम के चक्कर में उसका आना जाना लगा रहता है |

पीडिता ने बताया कि उन्हे माली का फोन आया कि घर के सारे दरवाजे खुले हुए है | जब पीडिता वापस आई तो उसने देखा कि तकरीबन सवा 7 तोला सोना और 50,000 की नकदी गायब थी | फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है |

चोरों का आतंक लगातार जारी

7 तोला सोना और 5 लाख की नकदी लेकर चोर फरार

मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *