Happy Birthday Virat Kohli- ऐसे मनाया विराट ने बर्थडे (Video)

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली का आज जन्‍मदिन है | दिल्‍ली के रहने वाले विराट कोहली का जन्‍म 5 नवंबर 1988 को हुआ |आज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली का आज जन्‍मदिन है | दिल्‍ली के रहने वाले विराट कोहली का जन्‍म 5 नवंबर 1988 को हुआ |आज के दिन पैदा हुए इस क्रिकेटर ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपना क्रिकेट करियर शुरू किया | कोहली मौजूदा समय में विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज और एक कामयाब कप्तान है। कोहली ने अपने इस छोटे से करियर में बहुत से मुकाम हासिल किए हैं साथ ही कई रिकॉर्ड बनाएं हैं।  कोहली सुर्खियों में आऐ जब वे अपने पिता की मृत्यु के दिन कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली के लिए खेल रहे थे। घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विराट ने अपने आपको एक शानदार खिलाड़ी के रूप में साबित किया | क्रिकेट के इलावा विराट कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप को भी लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं |

Happy Birthday Virat Kohli : चेहरे और कपड़ों पर पोता गया केक, मुस्कुराते रहे विराट कोहली
 अपने खेल की बदौलत करोड़ों लोगों को अपना प्रशंसक बनाने वाले विराट कोहली का आज जन्मदिन है तो जाहिर सी बात है कि जश्न तो रात 12 बजे से शुरू हो ही गया होगा | खेल में कमाई के मामले में फोर्ब्स की सूची में टॉप 10 में शामिल विराट कोहली ने जन्मदिन की मस्ती भी शानदार तरीके से की. उन्होंने ट्विटर पर 4 और 5 तारीख की रात को बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट कीं | उनके चेहरे पर पोते हुए केक को देखकर समझा जा सकता है कि साथी क्रिकेटर्स ने कैसे खूब मजे किए होंगे |
virat kohli
virat kohli
virat kohli

कोहली को सचिन के बाद टीम इंडिया का दूसरा बड़ा बल्‍लेबाज माना जाता है | कई मामलों में भारत के इन दोनों खिलाड़ी में समानता है | विराट कोहली को बचपन में उनके कोच अजीत चौधरी ने चीकू का नाम दिया है | विराट इस समय एक दर्जन से ज्‍यादा ब्रांड्स का प्रमोशन करते हैं |

हैप्पी बर्थडे विराट कोहली

पिता की मृत्यु के दिन भी खेला भारत के लिए मैच

अनुष्का शर्मा के साथ प्यार के पिच पर भी हिट कोहली

Watch Video

https://youtu.be/BR1fpELppXc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *