न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अपनी शानदार फिगर के लिए कैटरीना कैफ पूरी दुनिया में फेमस हैं। लेकिन आपको पता पता है कि वो एक कड़ी इंस्ट्रक्टर भी हैं। इसका पता कैटरीना के एक वीडियो से पता चलता है। कैटरीना ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें वो एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिटनेस ट्रेनिंग देती दिखाई दे रही हैं।
https://www.instagram.com/p/Ba0pn3JASbW/?taken-by=katrinakaif
वीडियो में दिख रहा है कि कैट खुद भी एक्सरसाइज कर रही हैं। साथ ही वो आलिया को भी फिटनेस के बारे में बताने से नहीं चूकती हैं। इस वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। कई यूजर्स ने तो यह लिख दिया कि क्या कैटरीना बच्चे की जान लेकर ही मानेगी। बता दें कि हाल ही आलिया ने मेघना गुलजार की फिल्म ‘राजी’ की शूटिंग पूरी की है।
