न्यूज डेस्क/लिविंगि इंडिया : ‘रेडी’, ‘बोल बच्चन’, ‘गजनी’ फेम एक्ट्रेस असिन मां बन गई हैं। हाल ही असिन ने एक बच्ची को जन्म दिया है। असिन के दोस्त और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बच्ची की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे बड़ी संख्या में यूजर्स ने पसंद किया है।
असिन ने मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की है। बच्ची के जन्म की सूचना मिलने पर अक्षय कुमार कोच्चि पहुंच गए और असिन-राहुल को शुभकामना दिया। साथ ही नन्हीं परी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से खुद को नहीं रोक सके।
