श्रीदेवी की ‘बिजली गिराने मैं हूं आई’ मोमेंट पर यूजर्स फिदा

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अपने दौर की फेमस एक्टर्स भले ही बिग स्क्रीन से दूर हों, उनकी तस्वीरें सोशल साइट्स पर काफी पसंद की जाती…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अपने दौर की फेमस एक्टर्स भले ही बिग स्क्रीन से दूर हों, उनकी तस्वीरें सोशल साइट्स पर काफी पसंद की जाती हैं। अब श्रीदेवी ने पति बोनी कपूर के साथ सोशल साइट पर तस्वीरें पोस्ट की है, जो काफी पसंद की जा रही हैं।  दिवाली के अवसर पर श्रीदेवी ने बोनी कपूर के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसे बड़ी संख्या में यूजर्स ने पसंद किया है।एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को किस कर रहे हैं तो दूसरी तस्वीरों में दोनों पारंपरिक परिधान में खड़े नजर आ रहे हैं।

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी सोशल साइट्स पर फेमस हैं। जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी में हैं।

जाह्नवी करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।उनकी तस्वीर भी सोशल साइट्स पर काफी पसंद की जाती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *