ट्रेन में टिकट कंफर्म नहीं तो रेलवे देगी फ्लाइट का टिकट!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : राजधानी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अगर किसी कारण से राजधानी एक्सप्रेस में आपके AC-1 और…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : राजधानी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अगर किसी कारण से राजधानी एक्सप्रेस में आपके AC-1 और AC-2 का टिकट कंफर्म नहीं हुआ है तो चिंता की कोई बात नहीं। रेलवे आपको एयर टिकट उपलब्ध करा देगी, जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट के अनुसार रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने इसकी पुष्टि की है।

लोहानी ने बताया कि अगर एयर इंडिया इस प्रपोजल को लेकर बोर्ड के पास आती है तो उसे स्वीकार कर लिया जाएगा। दरअसल, हर दिन राजधानी एक्सप्रेस से सफर करने वाले कई यात्रियों का टिकट कंफर्म नहीं हो पाता है। जिस कारण उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे बोर्ड ने टिकट कंफर्म नहीं होने की स्थिति में यात्रियों को एयर इंडिया की फ्लाइट से गंतव्य तक भेजने की पहल कर रही है।

रेलवे का यह प्लान फिलहाल सरकारी एयरलाइन तक ही सीमित रखा गया है। बता दें कि इसके पहले भी रेलवे अपने यात्रियों को विकल्प की सुविधा दे रही है। इसके तहत वेटिंग टिकट होने पर भी यात्री दूसरे ट्रेन में टिकट बुक करवा सकते हैं। उसी स्कीम को अपग्रेड करके एयर इंडिया से जोड़ने की कवायद की जा रही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या घाटे और निजी एयरलाइन से कड़ी प्रतिस्पर्धा झेल रही एयर इंडिया इस स्कीम के लिए तैयार होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *