जालंधर : महिला की बेरहमी से हत्या, मोबाइल से सिम कार्ड गायब

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जालंधर से एक दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक महिला की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जालंधर से एक दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक महिला की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की शिनाख्त सीता देवी के रूप में की गई है। करीब 22 साल पहले पंचायत के फैसले के बाद वह पति से अलग रह रही थी। उसका पति के साथ गुजारा राशि देने को लेकर केस चल रहा था।

वहीं पति ने तलाक के बाद दूसरी शादी कर ली थी। सीता देवी जालंधर में अपने भाई के साथ रह रही थी और पति से केस लड़ रही थी। हालांकि, कुछ साल पहले भाई ने अपना घर बना लिया था और बहन से अलग रह रहा था। इसके बावजूद वह हर दिन बहन से मिलने आता था। रविवार की देर शाम करीब 8 बजे वह बहन से मुलाकात करके घर लौटा था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शव के पास से एक मोबाइल मिला है, लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं थे। शव के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे और उसके गले के अलावा शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी चोट के निशान मिले हैं। भाई के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *