न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बिग बॉस 11 में शामिल रागिनी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने जलवों के लिए काफी लोकप्रिय हैं। बिग बॉस में जहां सपना चौधरी की लटकों-झटकों से ज्यादा लड़ाईयां चर्चा में हैं, उसी तरह अब उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इस तस्वीर में सपना चौधरी शादी का जोड़ा पहने बैठी हुई हैं।
इस तस्वीर के सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे सपना चौधरी की शादी की बता रहा है तो कोई कह रहा है यह झूठ है। हम आपको बता रहे हैं शादी का जोड़ा पहने सपना चौधरी की तस्वीर का सच। दरअसल, यह तस्वीर सपना चौधरी के एक एलबम की है, जिसे उनकी शादी की बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
कई लोग तो यह बता रहे हैं कि यह तस्वीर सपना के शादी की है। लेकिन आपको हम बता रहे हैं कि सपना अभी तक अविवाहित हैं। और जो तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है उसमें सपना बस किरदार की डिमांड के मुताबिक दुल्हन का किरदार निभा रही हैं। अब लोगों को सोशल मीडिया पर इतना भरोसा है कि वो झूठ को भी सच मान लेते हैं।
