ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में आए दिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। एक ऐसे ही मामले में पंचकूला सेक्टर 6 में स्थित पुलिस हेडक्वार्टर हरियाणा कार्यालय के बाहर इंसाफ ना मिलने पर रेप पीड़िता ने खुद को आग के हवाले झोक दिया। पिछले लंबे समय से पीड़िता पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रही थी। मगर कार्रवाई न होते देख पीड़िता ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा सकी। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने महिला को आन्नफानन में अस्पताल पहुंचा जहां पर पीड़िता का इलाज चल रहा है।
यह मामला हरियाणा के बहादुरगढ़ का है | जहां पर पीड़ित महिला ने बहादुरगढ़ में कार्यरत ईटीओ अनिल दहिया पर रेप का आरोप लगाया है। जिसके बाद महिला को कार्रवाई के नाम पर महज आश्वसान ही मिला | कोई कार्रवाई होते हुए दिखाई नहीं दिया है। जिससे परेशान होकर पीड़ित महिला ने पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर खुद को पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।
पीड़ित महिला अपनी शिकायत लेकर करीब 15 दिन पहले डीजीपी हरियाणा से मिली थी और डीजीपी ने इस मामले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। मगर आश्वासन मिले पीड़िता को 15 दिन बीत गए और डीजीपी का आश्वासन महज आश्वासन बनकर रहे गया। वहीं महिला के इस खौफनाक कदम उठाने के बाद नींद में सोई पुलिस के होश उड़ए जिसके बाद अस्पताल में महिला का बयान लेने के लिए पुलिस खुद पीछे पीछे घूमती हुई नजर आई।
Watch Video

