हनीप्रीत को झटका, हनीप्रीत और सुखदीप का 3 दिन रिमांड बढ़ा

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : हनीप्रीत और सुखदीप कौर को 6 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : हनीप्रीत और सुखदीप कौर को 6 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से हनीप्रीत और सुखदीप कौर को दोबारा 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस हनीप्रीत को कई स्थानों पर ले जाएगी, हालांकि पुलिस ने कुछ नहीं बताया है कि आखिर उससे रिमांड के दौरान क्या-क्या पूछा जाएगा। इतना पता चला है कि पुलिस हनीप्रीत की निशानदेही पर तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश करेगी। इसके अलावा पुलिस को एक मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद करना है।

honeypreet on remandपंचकूला पुलिस के वकील पंकज गर्ग ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि हनीप्रीत से मोबाइल फोन लैपटॉप और डॉक्टर आदित्य पवन और गोभी राम की जानकारी लेनी है। इसके लिए 9 दिनों का रिमांड मांगा गया। लेकिन कोर्ट ने हनीप्रीत को दुबारा 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया। honeypreet

दूसरी तरफ हनीप्रीत के वकील एसके गर्ग नरवाना ने पुलिस की दलील का विरोध करते हुए कहा कि पहले ही हनीप्रीत को 6 दिन का रिमांड पर लिया जा चुका है। इस दौरान पुलिस हनीप्रीत से कुछ भी हासिल नहीं कर सकी है। ऐसे में रिमांड दुबारा नहीं बढ़ाना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने उनकी दलील नहीं मानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *