सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ बटोर रहा ‘पद्मावती’ का ट्रेलर

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म ‘पद्मावती’ कर ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म ‘पद्मावती’ कर ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। ट्रेलर में फिल्म के लीड एक्टर शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण काफी इम्प्रेसिव दिख रहें हैं। ट्रेलर में फिल्म की एक झलक भी देखी जा सकती है कि संजय लीला भंसाली दर्शकों को निराश नहीं करने वाले हैं।

 

ट्रेलर में जहां दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती के गेटअप में गज़ब की खूबसूरत दिख रही हैं, वहीं राजा रतन सिंह के किरदार में शाहिद कपूर भी जंच रहे हैं। अलाउदीन खिलजी के किरदार में रणवीर सिंह का लुक सबसे अलग है। ट्रेलर का म्यूजिक भी वाइब्रेंट रखा गया है, फिल्म में किम सरभ और अदिति राव हैदरी भी एक्टिंग कर रहे हैं। फिल्म ‘पद्मावती’ 1 दिसंबर को रिलीज़ होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *