हाईकोर्ट ने कहा बलात्कारी ‘राम रहीम’ को देना ही पड़ेगा 30 लाख का जुर्माना

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम ने सीबीआई की विशेष अदालत से सुनाई गई 20 साल की सजा को पंजाब एंड हरियाणा…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम ने सीबीआई की विशेष अदालत से सुनाई गई 20 साल की सजा को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। दूसरी तरफ दोनों पीड़ित साध्वियों ने डेरामुखी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस सुधीर मित्तल की बेंच ने सुनवाई करते हुए दोनों याचिकाओं को स्वीकार कर लिया है। हाईकोर्ट ने राम रहीम की याचिका को स्वीकार करते हुए सीबीआई को भी पक्ष रखने को कहा है।

दूसरी तरफ साध्वियों की सजा बढ़ाने की अपील को स्वीकार करते हुए डेरा मुखी के वकील को पक्ष रखने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान डेरामुखी राम रहीम की तरफ से सीबीआई की विशेष अदालत से लगाए गए 30 लाख 20 हजार रुपए जुर्माने पर रोक लगाने की मांग की गई। इसे हाईकोर्ट ने नामंजूर कर दिया और आदेश दिया कि जुर्माने की राशि को 2 महीने में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में जमा कराया जाए। यह सारी जुर्माना राशि हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के नाम पर एफटीआर (फिक्स्ड डिपाजिट) कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कैसे सामने आया साध्वियों के यौन शोषण का मामला?

  • साल 2002 में एक गुमनाम चिट्ठी तत्कालीन PM अटल बिहारी वाजपेयी को लिखी गई।
  • चिठ्ठी में डेरा सच्चा सौदा के अंदर लड़कियों के यौन शोषण का ज़िक्र।
  • गुमनाम चिट्ठी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को भी भेजी गई।
  • डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज़।
  • CBI ने मामले की जांच शुरू की और काफी अरसे के बाद जांच रिपोर्ट सौंपी गई।
  • माना जाता है चिट्ठी राम रहीम के 20 साल ड्राइवर रहे रणजीत सिंह की बहन ने लिखी।
  • बाद में रणजीत का मर्डर हो गया था, इसका शक भी बाबा समर्थकों पर जताया गया।
  • 15 साल बाद 25 अगस्त 2017 को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया।
  • दो साध्वियों के रेप केस में राम रहीम को CBI की स्पेशल कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई।
  • रोहतक के सुनारिया जेल में सजा काट रहा बलात्कारी गुरमीत राम रहीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *