न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : शिकागो यूनिवर्सिटी के Professor Richard H Thaler को इस साल के अर्थशास्त्र का नोबेल प्राइज दिया गया है। नोबेल जूरी ने Thaler के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने बिहेवियरल इकोनॉमिक्स में शानदार योगदान दिया है।
1945 में ईस्ट ऑरेंज में जन्में Thaler ने इकोनॉमिक्स को साइकोलोजी के साथ जोड़ने का अनूठा काम किया है। बता दें कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर और अर्थशास्त्री रघुराम राजन भी पुरस्कार पाने वालों की सूची में थे, लेकिन रॉयल स्वीडिश अकादमी ने Thaler का नाम पुरस्कार के लिए चुना।
