ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू की एक बार फिर दरियादिली सामने आयी है i जहां अमृतसर में किसानों को जली फसल के मुआवज़े के तौर पर सिद्धू ने अपनी जेब से 17 लाख रूपये दिए हैं, दरअसल 21 अप्रैल 2017 को चार गांव में फसल जल गयी थी i इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा की वो ये सब कुछ किसी के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए कर रहे हैं i नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार जल्द फसल बीमा योजना लेकर आएगी जिसके तहत फसलों का बीमा किया जायेगा i दूसरी तरफ किसानों का कहना है कि सरकारी मुआवज़ा ना आने के बाद भी आज कैबिनेट मंत्री द्वारा जेब से मुआवज़ा देने पर वो बहुत ख़ुश हैं, साथ ही सिद्धू ने कहा कि शिरोमणि अकालीदल में भी कई अच्छे नेता हैं लेकिन अब अकालीदल में बिजनसमैन भी आ गए है,,,जो पार्टी को बदनाम कर रहे है i अब दो ही लोग फरार है हनीप्रीत और सुच्चा सिंह लंगाह i लेकिन अब हनीप्रीत अंदर है और सुच्चा सिंह लंगाह फरार है ये लोग सिद्धू को भगाना चाहते थे लकिन अब खुद भाग रहे है i
Watch Video
