न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : जीएसटी को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार ने व्यापारियों और दुकानदारों पर दबाव बनाना शुरु कर दिया है| जिसके चलते लुधियाना सिलाई मशीन मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन ने जीएसटी का विरोध जताते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली को जीएसटी पर दोबारा से विचार करने को कहा है|
एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि हम 12% पर पहले से काम कर रहे हैं और अब सरकार ने 18% जीएसटी भरने को कहा है तो हमारे लिए दुखदाई खबर है| एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि हमारी इंडस्ट्री स्मॉल स्केल इंडस्ट्री है जो पहले ही घाटे में चल रही है|
