न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : रूस के कजान में चल रहे 14 वें वुशु वर्ल्ड चैंपियनशिप में बुधवार को भारत की पूजा कादयान ने गोल्ड मेडल जीतकर दीपावली के पहले देश को शानदार तोहफा दिया है।
75 किग्रा आयु वर्ग में पूजा ने एवगेनिया स्टेपानोवा को हारने में सफलता हासिल की। पूजा के अलावा भारत के रमेशचंद्र सिंह, अरुणपामा देवी, भानु प्रताप सिंह, राजिंदर सिंह ने भी पदक जीतने में सफल हुए।
हरियाणा के सी.एम मनोहर लाल ने ट्विटर पर दी बधाई
रमेश चंद्र सिंह ने पुरुषों के 48 किग्रा आयु वर्ग में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। फाइनल मुकाबले में रमेश चंद्र की भिड़ंत चीन के वांग योंगजी से हुई।
हालांकि, रमेश चंद्र और वांग के बीच स्कोर 0-0 रहा, लेकिन वांग को तकनीकी तौर पर विजेता घोषित कर दिया गया। पुरूषों के 60 किग्रा वर्ग में भानु प्रताप सिंह जबकि 90 किग्रा वर्ग में राजिंदर सिंह ने ब्रोंज मैडल जीता।


