न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मुंबई बम धमाकों में फरार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर एक बार फिर चर्चा में है। एक बार फिर हसीना पारकर पर फिरौती मांगने का आरोप लगा है तो दूसरा कारण उसकी जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हसीना पारकर’ है। एक समय मुंबई अंडरवर्ल्ड में हसीना पारकर का सिक्का चलता था। उसे क्वीन ऑफ मुंबई भी माना जाता था। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे खतरनाक लेडी डॉन कौन है।
दरअसल, मैक्सिको की क्लाउडिया ओशोओ फेलिक्स (Claudia Ochoa Felix) को सबसे खतरनाक लेडी डॉन माना जाता है। फेलिक्स मेक्सिको के खतरनाक गैंग Los Ántrax की सरगना है। इस गैंग के सदस्यों की तलाश मैक्सिको के साथ अमरीका पुलिस को भी है। फेलिक्स को अंडरवर्ल्ड की किम कर्दाशियां भी कहा जाता है। सोशल साइट्स पर भी उसकी पोस्ट को काफी लाइक मिलती है और खूबसूरती के कारण वह किम कर्दाशियां कही जाती है। 
फेलिक्स के डॉन बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, Los Ántrax गैंग को फेलिक्स का ब्वॉय फ्रैंड अल चिनो चलाता था। 2014 में चिनो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद गैंग की बागडोर फेलिक्स के हाथों में आ गई। वह गैंग के सदस्यों का ख्याल रखती है। फेलिक्स तीन बच्चों की मां है और उसे बंदूक चलाने में महारत हासिल है। वो दिखने में जितनी हसीन लगती है, उसके इरादे उतने ही खौफनाक है। 
फेलिक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है। इंस्टाग्राम पर फेलिक्स की कई तस्वीरें मिल जाएगी। जिसमें वो AK 47 और M-16 असॉल्ट राइफल के साथ दिखती है। इसके अलावा उसकी तस्वीरें पिस्टल के साथ भी पोस्ट की जाती है। कहा जाता है कि फेलिक्स की तस्वीर गैंग से जुड़ा कोई सदस्य ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। पुलिस की नजर में फरार चल रही फेलिक्स सोशल मीडिया पर हर समय मौजूद रहती है।
