प्रद्मुम्न मर्डर मामले में जांच में जुटी सीबीआई टीम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 8 सितम्बर को रियान इंटरनेशनल स्कूल में 7 वर्षीय प्रद्युम्न ठाकुर की बेहरमी से की गयी हत्या मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 8 सितम्बर को रियान इंटरनेशनल स्कूल में 7 वर्षीय प्रद्युम्न ठाकुर की बेहरमी से की गयी हत्या मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम गुरूग्राम पुलिस मुख्यालय मौजूद है, और गुड़गाव पुलिस से मामले संबंधी सभी कागज़ात अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को सीबीआई की टीम पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंची थी जहां एसआईटी के हेड डीसीपी अशोक बक्शी एवम एसीपी तान्या ने इस हाईप्रोफ़ाइल मामले से सीबीआई को संबधी कागज़ात सौंपे। वहीं मामले में एसआईटी टीम की मेंबर एसीपी तान्या के मुताबिक सीबीआई के डीएसपी स्तर के अधिकारी जायसवाल भी वहां पहुंचे, और गुरूग्रम पुलिस ने प्रद्युम्न हत्या से जुड़े सभी कागज़ात सीबीआई को सुपुर्द कर दिए हैं। चार्जशीट दाखिल करने के जवाब में एसीपी तान्या की माने तो अब से मामला सीबीआई ही देख रही है ऐसे में अब चार्जशीट भी सीबीआई के अधिकारी ही दाखिल करेंगे।

> प्रद्मुम्न मर्डर मामले में जांच में जुटी सीबीआई टीम

> गुरूग्राम पुलिस ने CBI को सौंपी फाइल

> परिजनों ने की थी CBI जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *