न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दुर्गा पूजा को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। खूबसूरत पंडाल बनाए जा रहे हैं। वहीं गुवाहाटी के बिष्णुपुर दुर्गा पूजा समिति बांस की 100 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा बनवा रही है। यह सबसे बड़ी बांस की प्रतिमा के रूप में गिनीज रिकॉर्ड में शामिल भी हो गई है। पिछले साल कोलकाता में 83 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई थी, जिसे गिनीज रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।
कलाकार नुरूद्दीन अहमद के नेतृत्व में तीन दर्जन से ज्यादा लोग प्रतिमा के निर्माण में जुटे हुए हैं। प्रतिमा का निर्माण 1 अगस्त से शुरू हुआ था। अभी तक प्रतिमा में 5 हजार बांस का इस्तेमाल किया जा चुका है। नुरूद्दीन की मानें तो कलाकारों का कोई धर्म नहीं होता है और वो मानवता को सबसे बड़ा मानते हैं। वहीं इस प्रतिमा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग अभी से ही प्रतिमा को देखने पहुंच रहे हैं।
