ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: बदलते समय के साथ उपचुनाव की भूमिका भी बदल चुकी है। कोई भी राजनीतिक दल उपचनाव को हलके में नहीं लेना चाहता। गुरदासपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अब तक किसी पार्टी ने उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया है। कांग्रेस प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ का नाम उछला जरूर, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि कैप्टन अमरिंदर ही आलाकमान के साथ मिलकर उम्मीदवार तय करेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी स्थानीय उम्मीदवार तलाशने में जुटी है।
11 अक्तूबर को होने वाले लोकसभा गुरदासपुर उपचुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है , सबकी नज़र इसपर है कि कौन सी पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा। अभी किसी ने भी कुछ साफ़ नहीं किया है। लेकिन चुनाव को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की रुपरेखा तैयार कर ली है।
> जंग ए गुरदासपुर
> अबकी बार, कौन उम्मीदवार ?
> किसी पार्टी का उम्मीदवार तय नहीं
> आलाकमान तय करेगा उम्मीदवार-जाखड़
WATCH VIDEO
https://youtu.be/M-74lwiCdgY
