न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा। एक तरफ उनका ‘द कपिल शर्मा शो’ ऑफ एयर हो गया है, दूसरी तरफ कपिल का गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ ब्रेकअप की खबरें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो कपिल और गिन्नी ने अपने रास्ते जुदा कर लिए हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ में कपिल की पत्नी का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती के कारण यह ब्रेकअप हुआ है। हालांकि अभी तक इस मामले में कपिल शर्मा की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
दरअसल लंबे समय से बॉलीवुड में खबर उड़ रही थी कि कपिल-गिन्नी के रिश्तों में खटास आ गई है। आखिर में कपिल और गिन्नी ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए। इसी साल कपिल दुनिया के सामने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी को लेकर आए थे और जल्द ही शादी की बात कही थी। लेकिन इतनी जल्दी यह सब हो गया, ना तो इस पर कपिल के फैन्स का भरोसा है और ना ही टीवी कलाकारों को। क्या सही में कपिल-गिन्नी अलग हो गए हैं, इसका खुलासा तो आने वाले वक्त में ही होगा।

