‘Pink Whale’ Game to end Blue Whale’s nightmare

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब में ब्लू व्हेल गेम के दस्तक के साथ ही बच्चों के माता-पिता और पुलिस की चिंता बढ़ गई है। वहीं…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब में ब्लू व्हेल गेम के दस्तक के साथ ही बच्चों के माता-पिता और पुलिस की चिंता बढ़ गई है। वहीं पठानकोट में ब्लू व्हेल गेम चैलेंज को पूरा करने के दौरान एक बच्चे की जान जाते-जाते बची। ब्लू व्हेल गेम का आतंक ऐसा है कि अभिभावकों के पेशानी पर बल पड़े हुए हैं। पुलिस बच्चों को जागरूक बना रही है। बाकायदा पुलिस स्कूलों में जाकर बच्चों को ब्लू व्हेल गेम नहीं खेलने के लिए प्रेरित कर ही है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। ब्लू व्हेल के आतंक से निपटने के लिए नया गेम आ गया है और इसका नाम है पिंक व्हेल गेम। इसका एक ही मकसद है प्यार को बढ़ाना।

दरअसल इस गेम की शुरूआत ब्राजील में हुई है। आपको पता है कि ब्लू व्हेल गेम में एक के बाद एक जानलेवा टॉस्क दिए जाते हैं। जबकि 50 स्टेज वाले इस गेम के आखिरी स्टेज में सुसाइड करना होता है। वहीं पिंक गेम इसके ठीक उलटा है। इस गेम को खेलने को प्यार करना सिखाया जाता है। साथ ही ऐसे टॉस्क दिए जाते हैं, जिससे बच्चा प्यार करना और इसे समाज में बांटना सीखता है। मतलब साफ है कि ब्लू व्हेल गेम के डर को पिंक व्हेल गेम पूरी तरह समाप्त कर देगा। फेसबुक पर पिंक व्हेल गेम के तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर्स जबकि इंस्टाग्राम पर 50 हजार से ज्यादा फालोवर्स हैं।

मोहब्बत फैलाने का मिलता टॉस्क

इस गेम में कई ऐसे टॉस्क हैं जिससे बच्चों को काफी अच्छी सीख मिलती है। इसे प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। आपको हम बताते हैं कुछ ऐसे टॉस्क जिनको जानना आपके लिए जरूरी है।

  • जिससे प्यार करते हैं उसका नाम हाथ पर लिखना।
  • गलतियां माफ करने और सुधारने का चैलेंज।
  • माता-पिता के कितनी मोहब्बत करते हैं उसे लिखें।
  • प्यार करने और दूसरों की इसका महत्व बताएं।

फाइनल स्टेज सबसे ज्यादा मजेदार

पिंक व्हेल गेम का आखिरी स्टेज सबसे ज्यादा मजेदार है। एक तरफ ब्लू व्हेल गेम के आखिरी स्टेज में जिंदगी खतरे में पड़ जाती है, वहीं पिंक व्हेल गेम में स्थिति ठीक उलट है। पिंक गेम खेलने वाले को आखिरी स्टेज में प्यार फैलाने का चैलेंज मिलता है। इसमें किसी जानवर की मदद करना या किसी संस्था को डोनेट करने को कहा जाता है। वहीं किसी जानवर को गोद लेने का टॉस्क भी दिया जाता है। जाहिर है पिंक व्हेल एक ऐसा गेम है, जिसे खेलने से बच्चों को उनके माता-पिता और टीचर्स भी नहीं रोकेंगे। सो, आप भी गेम खेलने के शौकीन हैं तो आपके लिए पिंक व्हेल गेम खुशियों की सौगात लेकर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *