5G से बदल जाएगा भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : रिलायंस जिओ के मार्केट में आने के बाद फोर जी सब्सक्राइबर्स में जबरदस्त इजाफा हुआ है। दूसरी कंपनियां भी जिओ की…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : रिलायंस जिओ के मार्केट में आने के बाद फोर जी सब्सक्राइबर्स में जबरदस्त इजाफा हुआ है। दूसरी कंपनियां भी जिओ की देखादेखी 4G सेवा शुरू कर रही हैं, वहीं लुभावने ऑफर्स दिए जा रहे हैं। भारत में फिलहाल 2G और 3G सब्सक्राइबर्स की संख्या काफी ज्यादा हैं, लेकिन जिस हिसाब से 4G के सब्सक्राइबर बढ़ते जा रहे हैं, उससे साफ कि अगले दो से तीन सालों में 4G मोबाइल धारकों की संख्या काफी ज्यादा होगी। लेकिन असली लड़ाई अभी बाकी है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 2018 तक भारत में 5G सेवा लॉन्च कर सकती है। इसको लेकर कंपनी ने विशेष तैयारियां भी शुरू कर दी है।

5G को लेकर BSNL की तैयारियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो मार्च 2018 से इसका ट्रायल शुरू कर देगी। इसके लिए BSNL ने कई टेक्नोलॉजी फर्म के साथ गठजोड़ भी किया है। आपको बता दें कि 5G सर्विस 4G की तुलना में काफी तेज चलती है। साथ ही डाउनलोडिंग स्पीड  भी काफी ज्यादा है। BSNL के पास 7 लाख किमी से ज्यादा लंबा ऑप्टिकल फाइबर का नेटवर्क है। जिसकी बदौलत BSNL 5G मोबाइल सर्विस शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि BSNL की सर्विस सही मायनों में 5G सेवा शुरू कर पाती है या उसकी कोशिश सिर्फ घोषणा ही बनकर रह जाती है।

5G से आएगा क्रांतिकारी परिवर्तन

भले ही भारत में 5G सर्विस अभी दूर की कौड़ी साबित हो, लेकिन जल्द ही ये हकीकत में बदलने वाला है। BSNL ने तैयारियां शुरू कर दी है, दूसरी तरफ रिलायंस जिओ का आईपी नेटवर्क 4G LTE सर्विस तो दे रहा है, लेकिन इसे 5G में आसानी से कन्वर्ट किया जा सकता है। दरअसल रिलायंस जिओ ने 5G को ध्यान में रखकर ही अपने फाइबर नेटवर्क को तैयार किया है। जिसे अपग्रेड करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन जिस तरह से BSNL तैयारियां कर रही है, उससे लगता है कि दूसरे प्राइवेट टेलिकॉम कैरियर्स को आने वाले समय में कठिन चुनौती मिलगी।

5G से भारतीय टेलिकॉम मार्केट में जबरदस्त बदलाव आएगा। इससे कनेक्टिविटी हो या डाटा ट्रांसफर, सबकुछ काफी तेज हो जाएगा। साथ ही डाटा खपत भी काफी हद तक बढ़ जाएगा। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि एक समय एक जीबी 3G पैक एक महीने तक चलता था, लेकिन जिओ के मैदान में आने के बाद हर दिन 1 GB डाटा की खपत होने लगी है। 5G सर्विस से केबल की जरूरत नहीं पड़ेगी। मतलब आपको टीवी देखने का एक्सपीरियंस काफी हद तक बदल जाएगा। फिर चाहे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हो या बैंकिंग या फिर टेली-मेडिसिन, हर सेक्टर में 5G का फायदा आम लोगों को मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *