ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़:
कैथल: पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा के कैथल ब्रांच से एक वॉल्वो लक्ज़री बस और एक कैंटर को कब्ज़े में लिया | बताया जा रहा है इसी कैथल डेरे में फैसले वाले दिन काफिला बहुत देर तक रुका था |
बस की चेकिंग की पर कोई आपत्तिजनक वास्तु नहीं मिली | पुलिस ये पता लगाने में लगी है ये बस डेरे से कब और कितने पैसो में ली | इस बस में सफर करना डेरा प्रेमी राम रहीम की कृपा होना समझते थे | इस बस में बैठने के लिए डेरा प्रेमी 50,000/- तक खर्च करते थे सुपर क्लास ऐ.सी बस वॉल्वो कम्पनी की है |
बरामद किये गये कैंटर को बाबा की फिल्मे प्रोजेक्टर पर दिखने के लिए इस्तेमाल किया जाता था |

