ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वित्तमंत्री के नाते पहली बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल बजट पेश कर रहे हैं, जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। सीएम बजट के लिए सूटकेस नहीं, बल्कि टैब लेकर विधानसभा पहुंचें। पहली बार सभी के सभी 90 विधायक को भी टैब दिए गए हैं, वे भी बजट को टैब पर ही देख रहे हैं। सरकार ने यह कदम पेपरलैस विधानसभा की ओर बढ़ाया गया कदम है। स पिछला बजट 1.32 लाख करोड़ का था।
ये कहा सीएम मनोहर लाल ने
- खेल क्षेत्र के लिए 394. 09 करोड़ रूपये का प्रावधान 12.83 की बढ़ोतरी
- उद्योग एवं वाणिज्य 349.30 करोड़ रुपए का प्रावधान
- परिवहन के लिए 2307.44 करोड़ का प्रावधान
- पुरातत्व एवं संहग्रलय 119.25 करोड़
- पर्यावरण एवं जलवायु 12.64 करोड़
- खान एवं भूविज्ञान के लिए 111.02 करोड़
- नगर एवं ग्राम आयोजना के लिए 1561.80 करोड़
- पर्यटन एवं संस्कृति के लिए 59.93करोड़
- सैनिक अर्ध सैनिक कल्याण के लिए 142.05 करोड़
- रासायनिक खादों का अंधाधुंध इस्तेमाल रोकने की कार्ययोजना। 111 मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं बनेंगी।
खेती को जोखिम फ्री करने का प्रावधान। - प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ के लिए प्रत्येक खंड कार्यालय में बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि उपलब्ध रहेंगे। योजना ट्रस्ट मॉडल के रूप में चलेगी। सीएम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 3 वर्षों में दिए गए मुआवजे का विस्तार से उल्लेख किया।
