ताहिर हुसैन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा, सबूतों की जांच शुरू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली हिंसा के बाद आज दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे, इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली हिंसा के बाद आज दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे, इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी इन क्षेत्रों का दौरा कर चुकें हैं। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के ताहिर हुसैन का नाम हिंसा में आने के बाद पुलिस ने इस मामले पर जांच शुरू कर दी है, इस बीच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ताहिर हुसैन के घर पहुंच चुकी है, बतादें कि, डीसीपी क्राइम की अगुवाई में फॉरेंसिक की टीम ताहिर हुसैन के घर पहुंची है।

39 लोगों की गई जान

नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA के नाम पर दिल्ली में हुई खूनी हिंसा अब थमती जा रही है। लेकिन अब भी दिल्ली की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है अभी भी यहां दहशत का माहौल है, हिंसा के बाद का मंजर दिल्ली के लोगों को डरा रहा है, लोग सहमे हुए हैं। तो गुरुवार रात तक हिंसा में मारे जाने वालों का आंकड़ा 39 तक पहुंच गया है, जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हैं, दिल्ली का माहौल और ना बिगड़े इसलिए दिल्ली की गलियों में सुरक्षाबलों की ओर से लगातार शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, साथ ही अब इस हिंसा  की जांच करने के लिए पुलिस की ओर से SIT का गठन भी किया गया है।

मेडिकल की दुकान खोल दी गई हैं

तो दूसरी तरफ जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर ओपी मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में अब हिंसा के बाद शांति का माहौल है, हिंसा प्रभावित क्षेत्र चांदबाग में दुकाने खुलवाई जा रही हैं, मेडिकल की दुकान खोल दी गई हैं, शांति बनाए रखने की अपील लगातार की जा रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में जुमे की नमाज़ को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है, धार्मिक स्थलों के पास पुलिस बल की तैनाती का आदेश जारी किया गया है, दिल्ली हिंसा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरती जा रही है।

अब क्राइम ब्रांच करेगी जांच

उत्तर पूर्व इलाके में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने जांच कमेटी का गठन किया है. क्राइम ब्रांच की SIT इसकी जांच करेगी, जिसमें एक की अगुवाई DCP राजेश देव और दूसरे की जॉय टिर्की करेंगे। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने गुरुवार को जानकारी दी कि अबतक पुलिस ने 48 FIR दर्ज कर ली हैं, जबकि 106 को गिरफ्तार किया गया है।

CAA

राष्ट्रीय महिला आयोग करेगा दौरा

दिल्ली में हुई हिंसा में कई मामले ऐसे आए हैं, जहां पर महिलाओं से बदसलूकी की गई है, जिसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा और दो अन्य मेंबर शुक्रवार को जाफराबाद इलाके का दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *