अब घर बैठे ऑनलाइन OPD के लिए करें रजिस्ट्रेशन,

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एम्स की तर्ज पर अब कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु हो गई है। यहां अब मरीज घर बैठे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एम्स की तर्ज पर अब कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु हो गई है। यहां अब मरीज घर बैठे ही ओपीडी के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सके साथ ही ऑनलाइन सुविधा वाला ये प्रदेश का पहला मेडिकल कॉलेज भी बन गया है। साथ ही एक मार्च से मेडिकल कालेज में ओपीडी का टाइम भी बदल जाएगा। कालेज प्रबंधन की मानें तो जल्द ही ब्लड बैंक भी आनलाइन कर दिया जाएगा। आनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा से मरीजों को टोकन लेने की आवश्यकता नहीं है और उनका करीब एक घंटे का समय भी बचेगा। प्रंबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि ओपीडी के टाइम में डॉक्टर सिर्फ मरीजों को चेकअप करेगा, उसे पढ़ाई का काम नहीं करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *