पार्क में सैर कर रहे युवक को मारा चाकू, आरोपी फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, यहां बीती शाम पार्क में सैर कर रहे एक युवक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, यहां बीती शाम पार्क में सैर कर रहे एक युवक पर कुछ बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाश युवक की पीठ में चाकू घोंपकर फरार हो गए। आनन फानन में वहां पर सैर कर रहे अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पीड़ित को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके चाकू बाहर निकाल लिया। फिलहाल पीड़ित अभी बयान देने के लायक नहीं है, पुलिस का कहना है कि पीड़ित की हालत सही होने पर उसके बयान दर्ज किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *