ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुलाकात की। दोनों ने एक दूसरे के साथ गर्मजोशी से हाथ मिलाया। दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी। ये मुलाकात राष्ट्रपति भवन में ट्रंप के लिए रखे शाही रात्रि भोज में हुई, जिसमें सीएम मनोहर लाल भी आमंत्रित थे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति से बात करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि जैसे वाशिंगटन डीसी के लिए वर्जीनिया सिटी है, वैसे ही नई दिल्ली के लिए गुरुग्राम है। मुख्यमंत्री ने ट्रंप को बताया कि ट्रंप टॉवर गुरुग्राम में ही है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को गुरुग्राम आने का आमंत्रण दिया जिस पर राष्ट्रपति ने कहा कि अगली बार वह जब हिंदुस्तान आएंगे तो गुरुग्राम जरूर आएंगे। इस दौरान कतार में आसपास खड़े सभी नेताओं की निगाहें दोनों पर टिकी हुई थीं। सीएम ने दिल्ली रवाना होने से पहले चंडीगढ़ में कहा था कि यह सुनहरा अवसर है। ट्रंप से मिलने का मौका मिलेगा। बातचीत होने पर वह हरियाणा से संबंधित विषय रखेंगे।

