ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद के नागरिक अस्पताल में इन दिनों चोरों का आतंक पसरा हुआ है। यहां एक ही दिन में पार्किंग से चोर 2 मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।
हालांकि अस्पताल की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी में कैद भी हुए हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे समय के मुताबिक चोर सिर्फ 3 मिनट में ही दो बाइक चोरी करके ले गए। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में जुट गई है।

