दिग्विजय चौटाला ने पूर्व CM हुड्डा पर ली चुटकी, कहा कुछ ऐसा

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खेलों को बढ़ावा देने व खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भिवानी के भीम स्टेडियम में 5वीं गौतम मैमोरियल…

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खेलों को बढ़ावा देने व खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भिवानी के भीम स्टेडियम में 5वीं गौतम मैमोरियल हरियाणा स्टेट हैंडबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। 10 से 12 जनवरी तक चलने वाली तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 22 जिलों के 492 खिलाडिय़ों व 60 कोच हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रतियोगिता केे शुभारंभ अवसर पर कहा कि तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के हैंडबॉल खेल की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिला है तथा उन्हे भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में चयन का अवसर प्राप्त हुआ है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति में समय के साथ जिन बदलाव की जरूरत महसूस होगी, उनमें बदलाव किया जाएगा।प्रदेश के खिलाड़ी हर मंच पर बेहतर प्रदर्शन करें, ऐसी नीति तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। कहा कि आने वाले समय युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा जिसके लिए गठबन्धन सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर ये बोले
भिवानी में पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पीछे सीबीआई व ईडी के पड़े होने की बात को न्यायचित ठहरातेे हुए कहा कि पूर्व सीएम अपने कार्यकाल के दौरान बोए हुए बीज ही काटने के लिए उनके सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का 2019 के चुनाव में फिर से मुख्यमंत्री बनने का सपना साकार नहीं हो पाया।

प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होंगे’
दिग्विजय चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए साफ संकेत दिया कि, हरियाणा प्रदेश में इस वर्ष छात्र संघ चुनाव एबीवीपी व इनसो मिलकर लड़ेंगे। इस विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छात्र संघ चुनाव पर चर्चा को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान उन्हे बुलाया था। सीएम ने कहा था कि, हरियाणा प्रदेश में लिंगदोह कमेटी की सिफारिश पर छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष होंगे। जिससे अब विश्वविद्यालय या कॉलेज प्रधान चुनने के लिए प्रत्यक्ष तौर पर उम्मीदवार को चुनाव जा सकेगा।

‘खिलाड़ी अच्छी नौकरी के लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेलें’
उन्होंने कहा कि दिल्ली में विधानभा चुनाव उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ लड़ा है और वे हरियाणा में गठबंधन में है। ऐसे में छात्र संघ चुनाव भी संयुक्त लड़े जाएंगे। जबकि अंतिम निर्णय पार्टी के शीर्ष नेताओं का होगा। दिग्विजय चौटाला ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि चौटाला सरकार ने खिलाड़ियों का अपने समय काल में सम्मान बढ़ाया और कर्णम मल्लेश्वरी को प्रदेश में पहला सम्मान दिया। अब गठबंधन की सरकार उसी सोच की सरकार है। स्पोर्ट्स को समर्पित सरकार है और खिलाड़ियों को कोई कमी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि, हरियाणा प्रदेश में खिलाड़ियों को अव्वल नंबर की सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *