ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम मोदी को डंडे से मारने का बयान देने वाले राहुल गांधी इन दिनों भाजपा के निशाने पर हैं। बीते रोज़ संदन में हुए जबरदस्त हंगामे के बाद पीएम मोदी पर विपक्ष को दबाने के और पीएम के व्यवहार पर उंगली उठा रहे राहुल गांधी को एक बार फिर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि, सदन के अंदर और बाहर कांग्रेस का रवैया आज पूरा देश जनता है क्योंकि डंडों की बात राहुल गांधी कर रहे हैं पीएम ने आज तक ऐसी बात नहीं की।
सूबे की गठबंधन सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में जहां सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है। सरकार के 100 दिनों की उपलब्धि घोटाले बताने वाली कुमारी शैलजा और सरकार को इंजन फेल्यर सरकार बताने वाले कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला भी विज के निशाने पर रहे। कांग्रेसी नेताओं पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि, शैलजा ने 100 दिन सिर्फ सो कर बिताए हैं इसलिए उसे सरकार की उपलब्धियां नजर नहीं आई। विज ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, कांग्रेस की पूरे देश से छुट्टी हो चुकी है। वहीं रणदीप सुरजेवाला को रिजेक्टिड माल बताते हुए विज ने सुरजेवाला पर भी तंज कसा और कहा कि, रिजेक्टिड माल को किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले हनुमान मंदिर में माथा टेक कर भाजपा की साजिश फेल होने के बयान पर केजरीवाल बीजेपी के निशाने पर आ गए। केजरीवाल पर तंज कसते हुए अनिल विज ने कहा कि, अपनी हार देखकर केजरिवाल हनुमान जी के चरणों मे गिर गया और हनुमान जी कह रहा है कि मुझे बचालो।

